भाजपा से बोले लक्ष्मण सिंह, कहा- दल बदलने वाले नेताओं के भ्रष्टाचार के सबूत मेरे पास, उनकी जांच करवाओ

7/14/2020 3:55:45 PM

गुना (दिलीप श्रीवास्तव): मध्यप्रदेश में जहां एक तरफ शिवराज सरकार ने मंत्रियों को विभाग देकर कामकाज शुरू करने का आदेश दिया है तो वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने शिवराज के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यदि 15 महीने की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट थी तो उसमें जो मंत्री बनाए गए थे, वो भी भ्रष्ट थे, जिन्हें आज आपने मंत्री बना दिया है।

लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो मंत्री बनाए गए हैं उनके भ्रष्टाचार के पर्याप्त प्रमाण है, अगर सरकार चाहे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा अध्यक्ष को देने को तैयार हूं। साथ ही लक्ष्मण सिंह ने लोकायुक्त और सीबीआई की निष्प्क्ष जांच की भी बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News