नेता प्रतिपक्ष की अफसरों को चेतावनी, बोले- 2 महीने बाद आपको औकात दिखाएंगे

4/23/2019 11:55:31 AM

भोपाल: अपने बयानबाजी से सुर्खियों में रहने वाले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अब अधिकारियों को खुली धमकी दी है। भार्गव ने मंच से प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाया और चेतावनी दी कि, दो महीने बाद हम फिर यही मिलेंगे और आपको आपकी औकात दिखाएंगे। इतना ही नहीं कि, गोपाल भार्गव ने कहा 'सबका नाम नोट कर लो, इन्हें  चुन-चुनकर उँगलियों पर नचाएंगे'।

 

सभा को संबोधित करते दी चेतावनी
गुना से भाजपा के उम्मीदवार केपी यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए गोपाल भार्गव सभा को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों धमकी भी दे डाली। भार्गव ने कहा, जब हमारी सरकार थी तो सुबह से गुलदस्ते लेकर आते थे, मालाएं लेकर आते थे। माला इतनी की कमर झुक जाए। अब कोई नहीं आता। इसके बाद भार्गव ने अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि, मैं इनसे साफ कह देना चाहता हूं कि 2 महीने बाद हम फिर यही मिलेंगे और आपको आपकी औकात दिखाएंगे। उन्होंने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों से कहा कि एक-एक नाम लिखकर रखना, हम चुन-चुनकर इन्हें ऊंगलियों पर नचाएंगे।

suman

This news is suman