राज्य प्रवास में आएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सियासी हलचल बढ़ी!
Saturday, Oct 10, 2026-01:05 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य और राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मध्यप्रदेश में दौरे के बाद अब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास में आएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी बस्तर संभाग में बोधघाट प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों और किसानों से उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
जानकारी के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह जानकारी दी। हालांकि, उनके दौरे की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। बताया गया कि वह बस्तर संभाग में बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। माओवादियों के खात्मे के बाद इसे राहुल गांधी का पहला बस्तर दौरा बताया जा रहा है।
कांग्रेस इस प्रवास के जरिए बोधघाट परियोजना से जुड़े विस्थापन और आदिवासियों के अधिकारों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है। ऐसे में सियासी हलचल बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीणों के साथ खड़ी है। आदिवासियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

