सतना में 6 मंडल अध्यक्षों की छुट्टी, इन कारणों से गिरी गाज

1/27/2022 1:57:23 PM

सतना(रविशंकर पाठक): प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अब संगठन में सर्जरी करना शुरू कर दी है जिसके चलते रैगांव चुनाव में पराजय पर कोठी मंडल के अध्यक्ष प्रॉमिस त्रिपाठी और सोहावल मंडल अध्यक्ष सचिन सिंह को हटाकर उनकी जगह यशवंत पांडे और कल्याण सिंह को नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

वही सूत्रों के अनुसार नारायण त्रिपाठी की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनके नजदीकियों को मंडल अध्यक्ष बदेरा अमदरा और नादन हटा दिए गए हैं। उनकी जगह पर सचिन मिश्रा, सुजीत शिवहरे, रामानंद पटेल नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। विशेष रुप से सतना विधानसभा के अंतर्गत एक प्रदेश पदाधिकारी से बदसलूकी के चलते पूर्वी मंडल के अध्यक्ष विकास आहूजा को हटाकर संजय तीर्थवानी को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। संजय, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा खेमे से आते हैं। इस संगठन सर्जरी से कहीं ना कहीं जिला संगठन पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News