लकड़ी काटने के दौरान 3 ग्रामीणों पर तेंदूए का हमला, दो की हालत गंभीर

3/19/2023 3:00:15 PM

सतना (अनमोल मिश्रा): जंगल छोड़ तेंदुए इंसानी बस्तियों में घुसकर करके इंसानों पर हमला कर रहे हैं। आज रामनगर के गौहनी गांव में 2 महिला और एक पुरुष पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला और एक पुरुष गंभीर घायल हो गए। जबकि एक महिला भागने में कामयाब रही।घायलों का अस्प्ताल में इलाज किया जा रहा है। जंगली जानवरों का यह मानसिक बदलाव आदम जात पर बड़े संकट के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन वन विभाग गोलमोल जबाव देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।  

जंगल में लकड़ी काटने के दौरान तेंदुए ने किया हमला 

सतना के रामनगर चौपड़ा मंदिर गौहानी में लकड़ी काट रहे एक पुरुष और दो महिलाओं पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें एक महिला ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वही एक पुरुष और एक महिला तेंदुए की चंगुल में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो गंभीर घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले में किसी मौत की खबर नहीं है। घटना से पूरे रामनगर इलाके में दहशत का माहौल है। कस्बे और गांव के जंगल में अभी भी तेंदुआ मौजूद है और घात लगाकर इंसानों पर हमला करने की फिराक में है। 

तेंदुए की तलाश में वन विभाग 

सूचना पर जंगल विभाग मौके पर पहुंचकर ढूढ़ने में लगा हुआ है। इन दिनों सतना शहर एवं ग्रामीण इलाकों की इंसानी बस्तियों में तेंदुए चहल कदमी करते आसानी से देखे जा सकते है और इंसान उनके चंगुल में फंसा शिकार भी हो रहा है।खत्म होते जंगल से जंगली जानवर इंसानी बस्तियों की तरफ रुख कर रहे हैं। जंगली जानवर में हो रहे मानसिक बदलाव से वे आदमखोर हो रहे हैं, जो इंसानी जिंदगीयों के लिए बड़ा संकट है।

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari