शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग रेस्कयू में जुटा

2/1/2019 7:17:42 PM

उमरिया: जिले के ब्राह्मण पुरी में गुरुवार रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। कुएं में ही एक बैल मरा पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि उसका शिकार करने के चक्कर में ही तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह तेंदुए की दहाड़ सुनकर आस-पास के लोग कुएं के पास पहुंचे। कुंए में तेंदुए को देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने वन विभाग को इसकी खबर दी।



वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफल नहीं हो सके। विभाग की कोशिश दोपहर बाद भी जारी थीं। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को आराम से निकालने की कोशिश में लगे हैं ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंच सके। हांलाकि रेस्कयू अभी जारी है। वन कर्मचारी तेदुंए को बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR