दमोह में तेंदुए ने दी दस्तक, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

9/9/2019 11:43:46 AM

दमोह: सोमवार सुबह दमोह जिले के नगर पालिका टाउन हाल परिसर में तेदुंआ घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।



जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के तीन बजे गश्त कर रहे पुलिस जवान को टाउन हॉल के पास एक जंगली जानवर नजर आया। उसने वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद डीएफओ विपिन पटेल के साथ एएसपी विवेक लाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर रखी है, फिलहाल तेंदुए का कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्चिंग अभियान जारी है।

meena

This news is Edited By meena