पेड़ पर मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चला पाएगा मौत का कारण

5/9/2021 6:14:20 PM

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): बड़वानी में एक पेड़े पर तेंदुआ का शव पड़ा मिला है। जी हां, सनसनीखेज घटना वरला तहसील के धवलियागिर गांव की है। जहां शनिवार को पेड़ पर मृत अवस्था में तेंदुआ मिला। वन अमले के अनुसार तेंदुए के शरीर पर चोट के  निशान नहीं थे। पोस्ट मार्टम के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा।



दरअसल वन मंडल के धवली रेंज के कर्मचारियों को शनिवार करीब 4 बजे सूचना मिली, कि माटियामेल ग्राम पंचायत के धवलियागिर गांव में 30 फीट ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद प्रभारी रेंजर अजय ठाकुर शहीद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो पेड़ पर मृत तेंदुआ दिखा। जिसे नीचे उतरा गया। इसके बाद वाहन से धवली लेकर आए। मृत तेंदुआ नर था जिसकी उम्र करीब 4 साल है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। वन मंडल के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए का कल पीएम करवाया जाएगा। इसके बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पेड़ पर मृत अवस्था में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना जैसे लोगों को लगी, मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, और घटना लोगों द्वारा की जा रही है। फिलहाल तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari