शराब तस्करी दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 2 साल से थे फरार

2/8/2022 8:23:45 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले की मातगुआं थाना पुलिस द्वारा नंदगाय के जंगल में सर्चिंग और घेराबंदी कर दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पन्ना जिले के गुनौर थाना में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री का अपराध पंजीबद्ध था जिसमें पुलिस अधीक्षक पन्ना के द्वारा प्रत्येक पर दस दस हजार रुपय के इनाम की उद्धघोषण की गई थी।

2 साल से थे फ़रार...
आरोपी 2 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार थे। जिससे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पन्ना के द्वारा दोनों आरोपी गणों के स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार...
जहां दिनांक 8 फरवरी को थाना प्रभारी मतगुआं उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की पन्ना जिले के दस दस हजार के इनामी 2 साल से फरार दोनों आरोपी भगवत बुंदेला और गोलू बुंदेला नंदगांय के जंगल तरफ गए हैं। जहां मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी मातगुआं उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा मतगुआं थाने के संपूर्ण बल के द्वारा नंदगाय के जंगल की सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। जिनकी घेराबंदी कर उनके नाम पता पूछते उनके द्वारा अपने नाम 1 भगवत पिता विजय बुंदेला निवासी मांतगुआं जिला छतरपुर 2 गोलू उर्फ सत्येंद्र सिंह बुंदेला पिता विजय बुंदेला निवासी मतगुआं जिला छतरपुर बताया।

पन्ना जिले से हैं विभिन्न मामलों में फ़रार...
जिनको पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते उनके द्वारा पन्ना जिले की गुन्नौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन एवं भंडारण करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पर पन्ना जिले के थाना गुन्नौर के अंतर्गत अपराध क्रमांक 199/20 धारा 407भादवी, 34(२), 35 आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध है।

दस-दस हजार का है ईनाम...
दोनों ही आरोपी प्रकरण सदर में पिछले 2 साल से फरार हैं। दोनों ही आरोपी गणों पर प्रथक प्रथक दस-दस हजार रुपय का इनाम पुलिस अधीक्षक पन्ना के द्वारा उद्घघोषित किया गया है एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छतरपुर के द्वारा दोनों आरोपी गणों के स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

पन्ना पुलिस को सौंपा...
दोनों फरारसुदा इनामी आरोपी गणों की पुलिस अभिरक्षा में लेने की जानकारी पन्ना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पन्ना पुलिस को सुपुर्द किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका...
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मातगुआं उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा सहायक उपनिरीक्षक मन भरण सिंह, प्रधान आरक्षक राममिलन, मथुरा प्रसाद, राजेंद्र आरक्षक संदीप तिवारी, राघवेंद्र यादव, पंकज यादव, कुलदीप, मयंक शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, आरक्षक अंकित सोनी थाना नौगांव, महिला आरक्षक संयोगिता, प्रीति, आरती साइबर सेल से प्रधान आरक्षक किशोर रैकवार, संदीप तोमर, धर्मराज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News