Punjab Kesari MP ads

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Thursday, Apr 18, 2019-09:21 AM (IST)

भोपाल: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश की बहुचर्चित सीट भोपाल सहित 4 सीटों से उम्मीदवार घोषित किए हैं। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा, गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। वहीं इंदौर सीट अभी होल्ड पर रखी गई है।


PunjabKesari

प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाने के बाद यहां का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। ठाकुर ने एक दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली थी। शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती के मना करने के बाद तेजी से उनका नाम सामने आया था और बुधवार सुबह ही उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद से ही उनका नाम तय माना जा रहा था। आखिरकार शाम को पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। कट्टर हिंदूवादी छवि वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला वरिष्ठ व पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News