कांग्रेस IT एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, देखें सूची

2/6/2019 1:39:19 PM

भोपाल: घर-घर जा कर चुनाव प्रचार करना अब पुरानी बात है, नया ट्रेंड है सोशल मीडिया के जरिए वोटरों तक पहुंच बनाने का। कम वक्त में ज्यादा वोटर्स तक पहुंचने के लिए राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी तेजी से दर्ज करा रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की नई टीम बना दी है, जो प्रदेश में सरकार के फैसलों की जानकारियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी भूमिका निभाएगी। 

 




बता दें प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस सोशल मीडिया और आईटी विभाग की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग कर दी थी। अब आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति कर दी गई है।   

 

suman

This news is suman