MP में पंचायत चुनावों का बजा बिगुल, सूची में आया पूरा शेड्यूल

5/27/2022 3:16:48 PM

भोपाल: 25 जून से पंचायत चुनाव शुरु होंगे, जो 8 जुलाई तक चलेंगे। यह चुनाव तीन चरणों में होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। खास बात यह कि पंचायत चुनाव EVM से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है, देखिये सूची। 

पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इनमें पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतों में वोटिंग होगी।

इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दूसरे चरण में 1 जुलाई को मतदान होगा। इस ग्रुप में 106 जनपद पंचायतें हैं। 

ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। 

तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। 

मतदान केंद्र 20606 हैं। वहीं प्रदेश भर की बात करें तो  5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh