Lok Sabha Election 2019: इन दिग्गजों ने डाला वोट

5/12/2019 3:02:42 PM

भोपाल: देश के छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर कुल 138 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ के लिए मतदान जारी है। इन सीटों में सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय क्षेत्र में है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। यहां से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कौन सा मतदाता कब मतदान करने पहुंचा देखिए तस्वीरें-

कैबिनेट स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने मतदान क्रमांक 140 पर परिवार सहित पहुंचकर वोट डाला।

ग्वालियर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने खादी ग्रामोद्योग लश्कर केंद्र पर पत्नी और पुत्र तुषमुल झा के साथ अपने मत का प्रयोग किया।

अभिनेता मुकेश तिवारी वोटिंग के लिए सागर आए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे। उनके साथ धर्मपत्नी साधना सिंह दोनों पुत्र कार्तिकेय ओर कुणाल चौहान थे। सर्वप्रथम अपनी कुल देवी की पूजन अर्चना की इसके बाद कुल देवता के मंदिर में पहुंचे। वहीं से जन समुदाय के साथ शासकीय माध्यमिक शाला जेत बूथ क्रमांक 24 पर पहुंचे। 

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया।



दतिया लोकसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 96 पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गायत्री और छोटा बेटा अंशुमन और उनके बड़े बेटे की पत्नी अंचल थे।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के भाई रामस्वरूप भारती ने गुना के शासकिय स्कूल में अपने मत का उपयोग किया

ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने अपनी धर्मपत्नी राजेंश रानी सिंह और अपनी दो पुत्रियों के साथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक पहुंचकर अपना वोट डाला। बता दें कि अशोक सिंह इसी स्कूल के छात्र भी रह चुके है।

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने डाला वोट और कहा कि भोपाल की जनता अपनी पहचान के लिए मतदान करेगी। भोपाल में सिर्फ प्रेम और सौहार्द का समीकरण है।

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी ने वोट डालने के बाद कहा, वह अपनी जीत के लिए शत प्रतिशत आश्वस्त हैं।



पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सागर के खुरई में मतदान किया।



ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया वोट देने पहुंची।

मुरैना श्योपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने आम आदमी की तरह कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और अपने मत का इस्तेमाल किया।

ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के पोलिंग बूथ क्रमांक 736 में कलेक्टर अनुराग चौधरी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।

भोपाल में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सुबह सबसे पहले मंदिर पहुंची और वहां दर्शन करने के बाद पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

विदिशा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल आमला राम जी पुरा मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी प्रज्ञा पटेल भी थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने डाला वोट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह-सुबह डाला वोट


 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR