लोकसभा चुनाव: SPAKS ने जारी किया घोषणा पत्र, इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

4/12/2019 1:04:45 PM

भोपाल: सपाक्स पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसी के साथ ही सपाक्स ने प्रदेश की चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव में पार्टी 10 राज्यों में अपने प्रत्याशी उतार रही है। एमपी में अब तक सपाक्स 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हीरालाल त्रिवेदी ने यहां मप्र की चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके तहत मंडला से रामसिंह परस्ते, सीधी से रामाधार गुप्ता, टीकमगढ़ से श्रीराम नागर और सतना से शशांक सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
 


 

घोषणापत्र में इन मुद्दों को शामिल किया गया

  • सवर्ण समाज को इंसाफ दिलाने के मुद्दे पर बनी इस पार्टी ने पढ़ाई और नौकरी में सबको समान अवसर देने और जातिगत आधार पर आरक्षण खत्म कर आर्थिक पर आरक्षण देने का जनता से वादा किया है।
  • पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की बात भी सपाक्स ने की है।
  • स्टूडेंट्स और व्यापारी वर्ग पर सपाक्स ने खास फोकस किया है। छात्राओं और युवाओं की समस्याओं के निपटारे के लिए छात्र एवं युवा कल्याण आयोग और व्यापारियों को साधने के लिए व्यापारी संवर्धन आयोग बनाने का वादा घोषमापत्र किया है।
  • किसान कल्याण आयोग का गठन, फसलों का नुकसान होने पर 25 हजार रुपए मुआवजा, गेहूं, मक्का, चना, दाल मटर, तेल के सही दाम मिलने का वादा सपाक्स ने किया है।
  • भ्रष्टाचार को लेकर भी सपाक्स ने अपने घोषणा पत्र में जगह दी है। उसने भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम बनाने की बात की है।
     

suman

This news is suman