Video: जब घर की लक्ष्मी लूटकर ले गई सारी दौलत

3/15/2019 4:00:15 PM

निवाड़ी: जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के लिदवाहा गांव में लाखों की लूट का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन अपने ससुरालवालों को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई। आरोप है कि शादी के महज 1 दिन बाद ही नवविवाहिता अपने ससुराल बालों को जहरीला पदार्थ खिलाकर अचानक गायब हो गई। जहरीले पदार्थ से मूर्छित ससुराल वालों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पति बलबीर यादव को मेडिकल कालेज झांसी किया गया रैफर कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार, लिदवाहा गांव के रहने वाले बलबीर यादव की शादी 12 मार्च 2019 को गांव के ही चन्द्रपाल यादव ने 60 हजार रूपए लेकर उत्तरप्रदेश के बरूआ सागर में स्थित अंजनी माता के मंदिर पर एक लडकी से कराई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो घर में बड़े धूमधाम से शादी की सारी रश्मे निभाई गई। अगले ही दिन 13 मार्च की देर रात अपने पति सहित घर के लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाकर रफू चक्कर हो गई। इसके साथ ही करीब ढाई लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरातों सहित घर में रखा अन्य समान भी वह अपने साथ ले गई।



इस बात का खुलासा अगली सुबह हुआ। डायल 100 की मदद से लिदवाहा गांव के चार लोगों को अर्द्ध मूर्छित हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर में भर्ती किया गया था। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और एक युवक बलबीर यादव की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रैफर कर दिया गया।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR