Punjab Kesari MP ads

भोपाल में चाकू की नोक पर दिनदहाड़े 5 लाख 25 हजार रुपए की लूट..

Friday, Aug 02, 2024-07:10 PM (IST)

भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके के किलनदेव टॉवर पर दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे मार्बल व्यापारी अब्दुल सत्तर के बेटे अहमद रजा के साथ पांच लाख 25 हजार रुपए की लूट हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने अरेरा कॉलोनी की AU बैंक ब्रांच से चैक विड्रोल किया था। वह वहां से लाल घाटी जा रहा था, तभी हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किलनदेव टावर के सामने पीछे से आए बाइक सवारों ने अहमद की मोपेड को पीछे से टक्कर मारी और चाकू की नोक पर स्कूटी की डिग्गी में रखे रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। 

PunjabKesari
सूचना के बाद मौके पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवक द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हबीबगंज टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि लूट के मामलो में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे cctv कैमरा को भी चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि जिस इलाके में लूट की वारदात हुई है वह पॉश एरिया में आता है। वहां तमाम आईएएस आईपीएस के बंगले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब  बड़े अधिकारियों के इलाके महफूज  नहीं है तो फिर शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News