पन्ना के ऐतिहासिक राम मंदिर में हुआ भगवान राम का जन्म, रामलल्ला की एक झलक पाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

3/30/2023 2:50:04 PM

पन्ना(मुकेश कुमार): पन्ना शुरू से ही धार्मिक नगरी रही है और यहां धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम से होते हैं। यह राजशाही जमाने से चली आ रही परंपरा जहां ऐतिहासिक राम मंदिर में भगवान राम का जन्म बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जैसे ही दोपहर को 12 बजते हैं भगवान राम का जन्म के दर्शन पाने के लिए पन्ना के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भगवान राम के जन्म में महिलाएं बुंदेली बधाई सोहरे गाती हैं और नाचती हैं। महिलाएं कहती हैं कि भगवान राम के दर्शन पाकर हम धन्य हो गए।

यह राजशाही जमाने से यह परंपरा चली आ रही है। इसमें राज परिवार के लोग भी शामिल होते हैं। पुजारी कहते हैं कि बुंदेलखंड का यह प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भक्त दूर-दूर से भगवान की एक झलक पाने को आते हैं। भगवान राम आज के दिन प्रकट हुए थे इसीलिए राम जन्म उत्सव मनाया जाता है।

हालांकि इस मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए लगाए जाते हैं। इस मौके पर पन्ना कलेक्टर ने कहा कि आज भगवान राम का जन्म है और उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु व्याकुल है सभी प्रकार के इंतजाम पूर्ण किए गए हैं और सभी हर्षोल्लास से यह त्यौहार मना रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena