प्रजा का हाल चाल जानने निकले भगवान सिद्धनाथ, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

8/13/2022 1:31:42 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन शहर के प्रसिद्ध अधिष्ठाता भगवान सिद्धनाथ महादेव आज शाही ठाठ-बांठ के साथ शहर भ्रमण कर शिवडोले के रूप में प्रजा का हाल-चाल जानने निकले। इस दौरान भगवान सिद्धनाथ महादेव को ढोल-ताशों और नगाडों की सलामी दी गई। मप्र के सबसे बडे निकलने वाले इस विशाल शिवडोले में खरगोन जिले सहित प्रदेश भर के अधिक श्रद्धालु आस्था और उमंग के साथ शामिल हुए। जिसमें प्रदेश सहित हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है। शिवड़ोले में 27 झांकिया, 17 लोकनृत्य दल सहित आखडे शामिल है।

खरगोन में प्रतिवर्ष श्रावण माह के बाद आने वाली दूज तिथि को निकलने वाली शिवजी की शाही बारात को लेकर पूरे खरगोन के लोगों का उत्साह चरम पर है। शिवडोले को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रदालुओं के लिए जगह जगह धार्मिक संगठनों द्वारा सेवा स्टाल लागये गए है।

वहीं सुरक्षा के तौर पर चप्पे-चप्पे पर सैकडों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भगवान सिद्धनाथ महादेव की शाही सवारी मंदिर से जैसे ही प्रारंभ हुई तभी ढोल-ताशों के साथ हर-हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सिद्धनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई शिवजी की शाही पालकी सुसज्जित झांकी में पहुंची जहां खरगोन के भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल कांग्रेस विधायक रवि जोशी, भाजपा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी और मंदिर समिति से जुडे सदस्यों द्वारा महाआरती की गई। 

वहीं भगवान सिद्धनाथ महादेव पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  इस दौरान श्रद्धालु भी भगवान सिद्धनाथ महादेव के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दिए। महाआरती के पश्चात् शिवडोला करीब छह किलोमीटर भ्रमण कर देर रात पुनः सिद्धनाथ महादेव मंदिर में पहुंचेगा। जहां पर जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ओर एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा भोलेनाथ की आरती कर समापन किया जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena