तिरंगे के रंग में रंगा भाई बहन का प्यार, बाजार में बढ़ी इस राखी की मांग

8/6/2019 2:32:42 PM

मध्य प्रदेश: इस बार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस दोनों पर्व एक ही तारीख को हैं, ऐसे में इस पर्व को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह है। वहीं दोनों पर्व एक साथ होने से बाजार में तिरंगे और अभिनंदन से सजी राखियों से बाजार सज गए हैं। इस बार बहने अपने भाइयों के लिए तिरंगा राखियों की जमकर खरीददारी कर रक्षा बंधन के साथ राष्ट्र प्रेम को भी जाहिर कर रही हैं। 



दरअसल इस बार दोनों पर्व एक साथ होने से बाजार में राखी विक्रेताओं ने तिरंगे वाली राखियों के साथ अभिनंदन राखी का स्टाक काफी मात्रा में इक्ट्टा किया है।आपको बता दें कि नीमच में सीआरपीएफ की जन्मस्थली है, ऐसे में इन राखियों को कुछ ज्यादा ही पंसद किया जा रहा है। वहीं बहने भी तिरंगा राखियों को काफी पसंद कर रही हैं और अपने भाइयों के लिए तिरंगा राखियां ही खरीद रही हैं। रक्षाबंधन और आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस दोनों साथ होने के कारण बहनें रक्षा बंधन के साथ राष्ट्र प्रेम को भी जाहिर कर रही है।

meena

This news is Edited By meena