लिव इन रिलेशनशिप और हत्या: मुंहवाद के बाद महिला की कड़ाई से पीट पीटकर हत्या, जानिए क्या है मामला

7/21/2022 3:37:28 PM

सिंगरौली (अनिल सिंह): लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला की उसके प्रेमी ने बीती रात कड़ाही से वार करके हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली के विंध्य नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत चौकी में बीती रात बैगा बस्ती में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला उसके पति ने आपसी विवाद के चलते कड़ाही से पीट पीटकर हत्या कर दी और हत्या के करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही था महिला  

लेकिन सुबह होते ही जब महिला नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जयंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला मृत अवस्था में पड़ी है। जिसके बाद उसके शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला 8 साल से सुरेश साहू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

विवाद के बाद महिला की हत्या 

बीते कुछ समय से उसका प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका को कड़ाई से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा है। 

 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh