Punjab Kesari MP ads

LPG Booking Rules: गैस संकट से बचने के लिए जान लीजिए सिलेंडर बुकिंग के लिए ये जरूरी नियम

Friday, Mar 20, 2026-06:09 PM (IST)

डेस्क : जहां एक तरफ घरेलू सिलेंडरों के बदले नियमों ने आम जनता की परेशानी बढ़ी दी है, वहीं दूसरी तरफ गैस बुकिंग के नए नियम पहले से ज्यादा आसान हो गए हैं। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अब बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और डिजिटल हो गई है। अलग-अलग कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप, SMS और मिस्ड कॉल जैसी कई सेवाएं शुरू की हैं, जिससे घर बैठे सिलेंडर बुक करना बेहद सरल हो गया है।

अगर आप डिजिटल तरीके अपनाना चाहते हैं, तो व्हाट्सऐप के जरिए भी आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।

  • भारत गैस के ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • वहीं इंडेन गैस के लिए 75888-88824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज करना होता है।
  • इसी तरह HP गैस के ग्राहक 92222-01122 पर ‘Book’ लिखकर अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं।

जो लोग सामान्य SMS का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं।

भारत गैस के ग्राहक 77150-12345 और इंडेन गैस के ग्राहक 77189-55555 पर SMS भेजकर अपनी बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो स्मार्टफोन या इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते।

इसके अलावा, बिना इंटरनेट के सिर्फ एक मिस्ड कॉल से भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

भारत गैस के लिए 77180-12345, इंडेन गैस के लिए 84549-55555 और HP गैस के लिए 949360-22222 पर कॉल करके बुकिंग की जा सकती है। यह तरीका तेज और बेहद सुविधाजनक माना जा रहा है।

अगर किसी उपभोक्ता को सिलेंडर डिलीवरी में देरी या अन्य किसी तरह की समस्या आती है, तो शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इंडेन और HP गैस के लिए 18002333555 और भारत गैस के लिए 1800224344 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है। इन सुविधाओं के चलते अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले से ज्यादा आसान, तेज और सभी वर्गों के लिए सुलभ हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News