चंद्र ग्रहण 2023: जटाशंकर धाम में शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट

10/28/2023 3:56:18 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है। चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है। 

लोकन्यास श्री जटाशंकर धाम के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण के चलते प्रचलित धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का अनुपालन किया जाएगा। आचार्यों के परामर्श पर चंद्र ग्रहण के सूतक काल में शनिवार को दोपहर 4 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान श्री जटाशंकर धाम के मंदिर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान शिव धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु शिव कुंडों तक पहुंच सकेंगे। चूंकि मध्य रात्रि में चंद्र ग्रहण है। इसके चलते मंदिर के कपाट रोजाना की तरह रविवार की सुबह 4:30 बजे खोले जाएंगे।

meena

This news is Content Writer meena