Punjab Kesari MP ads

मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सियों से बांधा, वजह है चौकाने वाली

Monday, Dec 09, 2019-04:46 PM (IST)

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक मरीज को एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी से बांध गया। इस हालत में मरीज को देखकर हर कोई हैरान था लेकिन इसके पीछे सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, यह मरीज एक मानसिक रोगी है और इसे साल भर पहले एक कुत्ते ने काटा लिया था। 

PunjabKesari

शिवपुरी के न्यू ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुशवाहा पुत्र गणेश कुशवाहा को एक साल पहले कुत्ते ने काट लिया था। शुरुआत में उसके परिजनों ने मुकेश का इलाज कराया लेकिन बाद में झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए। नतीजा यह हुआ कि मुकेश की दिमागी हालत और खराब होने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मरीज की हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

PunjabKesari

जैसे ही मुकेश के परिजन उसे एंबुलेंस में लेकर जाने लगे, वह इधर उधर भागने लगा। सुरक्षा गार्डों की मदद से जैसे-तैसे मुकेश को एंबुलेंस में बिठाया तो उसने हाथ में पत्थर लेकर खिड़की का कांच फोड़ दिया। परिजन भी परेशान हो उठे। मजबूरन रस्सी मंगाकर मुकेश को स्ट्रेचर पर लिटाकर रस्सी से बांध दिया और उसके बाद उसे ग्वालियर ले जाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News