छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी सरकार खरीदेगी गोबर, CNG प्लांट के शुभांरभ के दौरान सीएम शिवराज ने घोषणा की

2/19/2022 6:39:10 PM

भोपाल: देश के स्वच्छता के क्षेत्र में सबसे आगे मध्य प्रदेश के इंदौर में एशिया के सबसे बड़े CNG गोबर धन प्लांट का शुभारंभ आज हुआ। पीएम मोदी ने बायो सीएनजी प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस प्लांट के शुभांरभ के मौके पर छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश सरकार भी गोबर खरीदेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंग ने ऐलान किया कि सरकार आसपास के गांवों से पांच रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी।

 

प्लांट में होगा गोबर का इस्तेमाल

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड एंड वन नरेंद्र मोदी। यह भारत की प्रगति का गौरव काल है। दुनिया सुरक्षित रहे, इसके लिए भी हमारे पीएम ने दुनिया को दिशा दी है। इस प्लांट में गोबर का इस्तेमाल भी होगी। ये गोबर हम आसपास के गांव के किसानों से खरीदेंगे। 

MP में सोलर, बॉयो एनर्जी पर भी फोकस

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज ने आगे बताया कि, 'मध्यप्रदेश में सोलर एनर्जी, बॉयो एनर्जी पर भी काम चल रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए एमपी में अंकुर अभियान चलाया जाएगा। मैं भी रोज एक पेड़ लगा रहा हूं, इंदौर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाकर 'मैं भी झोलाधारी इंदौर' अभियान शुरू किया जा रहा है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News