अयोध्या की तरह सजा उज्जैन, महाकाल को लगेगा 6 टन हलवे का भोग..

1/22/2024 11:42:43 AM

उज्जैन। महाकालेश्वर को सोमवार को 6 टन रवा हलवे का भोग लगाया जाएगा। बता दें की अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उज्जैन भी अयोध्या की तरह सज गया है। 6 टन रवा के हलवे का बाबा महाकाल को भोग लगाने के बाद दोपहर में महाआरती के बाद भक्तों में यह हलवा बांट दिया जाएगा। यह हलवा रविवार को तैयार कर लिया गया था। 11 घंटे में 10 लोगों की टीम ने हलवे को बनाया ,इस में हाईटेक मशीन का इस्तेमाल किया गया।

 

महाकाल मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी लगाई गई हैं। आपको बता दें कि महाकाल लोक रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। भस्म आरती में पुष्प वर्षा की गई दोपहर को 12:30 बजे नंदी हॉल में महा आरती होगी। आरती में सभी प्रमुख पुजारी के साथ मंदिर से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद भक्तों को हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा महाकाल की नगरी को अयोध्या की तरह सजा दिया गया है। यहां महाकाल के साथ राममय नजारा दिखाई दे रहा है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma