महाकालेश्वर में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, रंग रोगन के चलते गर्भ गृह में भक्तों की एंट्री पर बैन

2/7/2023 5:03:17 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): श्री महाकालेश्वर मंदिर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर के सबसे बड़े पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जहां गर्भ गृह में यंत्र की सफाई सहित मंदिर में रंग रोगन और कोटि तीर्थ कुंड की सफाई की जा रही है। इस बार प्रशासन को अनुमान है कि महाकाल महालोक के कारण करीब 10 लाख श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचेगे। लिहाजा इस बार ज्यादा और तगड़ी व्यवस्था करनी होगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी के चलते गर्भगृह में सफाई का काम शुरू किया है। इसके लिए मंदिर समिति ने तीन दिन के लिए गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यह व्यवस्था सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों, मंदिर का चांदी द्वार, चांदी के रूद्र यंत्र, व सभा मंडप के चांदी दीवार की सफाई की जा रही है। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थी नहीं जा सकेंगे। महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा।



मंदिर प्रशासन के पास अधिक समय नहीं है। इसके चलते तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है। मंदिर समिति महापर्व पर दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की संख्या करीब 10 लाख के पार पहुंचेगी। इसको लेकर वृहद स्तर पर दर्शन प्लान तैयार किया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर 10 फरवरी से शिव नवरात्र की शुरुआत होगी।

meena

This news is Content Writer meena