महाशिवरात्रि विशेष: 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट, भक्त कर सकेंगे गणेश मंडपम् से दर्शन

2/20/2020 5:43:49 PM

उज्जैन: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े अलग अंदाज से मनाया जाता है। इस दिन मंदिर में देश विदेश से लोग दर्शन करने आते हैं। हर बार की तरह इस बार भी ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे तथा भस्मारती होगी। इसके बाद सुबह 4.30 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 22 फरवरी को रात 10.30 बजे शयन आरती तक जारी रहेगा। इस दौरान 43 घंटे भक्तों के लिए राजाधिराज का दरबार खुला रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना क्रम चलता रहेगा।



बता दें कि शिवरात्रि के महापर्व को देखते हुए गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित लगा दिया है। वीआईपी समेत सभी भक्त एक साथ नंदी हॉल के पीछे गणेश मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

 

meena

This news is Edited By meena