महिला कांग्रेस का रक्तदान शिविर, पूर्व PM इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

10/31/2021 6:09:56 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): आज जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के 37 वें शहादत दिवस व लौह पुरुष स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वयं महिला ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर रुचि गुप्ता ने एक यूनिट रक्त दान किया। साथ ही राम बाबू कुशवाह, रानु शर्मा एवं कई लोगों ने रक्त दान किया।

इस अवसर पर शहर ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव आदरणीय सुनील शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोरजी, वीर सिंह तोमर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कसाना, सरमन राय, ज़िला उपाध्यक्ष रचना कुशवाह, प्रदेश सचिव निधी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रानु शर्मा, नसरीन खान, संध्या बाथम, हेमलता कुशवाह, वर्षा कुशवाह, प्रदेश सचिव गीता गुप्ता, अनिता पॉल एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari