Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, हुई 3 मौतें; धनतेरस की खुशीयं मातम में बदली

Friday, Nov 06, 2026-09:49 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत नेपानगर नगर पालिका के दो अस्थायी कर्मचारियों की मौत हो गई। परिवार में धनतेरस की खुशीयं मातम में बदली है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुरहानपुर जिले के मांजरोद गांव के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक पर नेपानगर नगर पालिका के दो अस्थायी कर्मचारी और एक महिला सवार थी। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में मृतकों की पहचान मिलीन पिता भारत गाढ़े (25), उनकी मां बिजला बाई पति भारत गाढ़े (60), निवासी वार्ड नंबर 24, नेपानगर और भीम पिता देवा केसनिया कहार, निवासी संजय नगर, नेपानगर के रूप में हुई है। दोनों युवक नेपानगर नगर पालिका में अस्थायी कर्मचारी थे।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। वहीं, बाइक के परखच्चे उड़े है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News