उज्जैन नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अल्लाह करीम मस्जिद के अवैध हिस्से को जेसीबी से गिराया

Monday, Dec 16, 2024-01:36 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह चामुंडा माता मंदिर के पास स्थित अल्लाह करीम मस्जिद परिसर में बड़ी कार्रवाई की। जहां मस्जिद परिसर के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया। नगर निगम की टीम ने मस्जिद के पीछे स्थित अवैध निर्माण को गिराया, जिसमें एक गोडाउन और दुकान शामिल थी। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के भवन अधिकारी दीपक शर्मा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी।

PunjabKesari

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध निर्माण में दो दुकानें शामिल थीं, जिनमें से एक दुकान का आकार 5 फीट बाय 47 फीट था, जबकि दूसरी दुकान का आकार 21 फीट बाय 27 फीट था। नगर निगम टीम के मुताबिक, यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और इससे नगर निगम की निर्माण नीति का उल्लंघन हो रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News