प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक आदेश, 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को मिली पोस्टिंग, DGP आदेश जारी
Saturday, May 23, 2026-12:08 AM (IST)
(रायपुर): छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को अलग-अलग जिले में पोस्टिंग मिली है। दरअसल राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, जिन 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कोरिया और रायपुर सहित कई जिलों में पदस्थापना की गई है। य़ह एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।





