Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, नई पदस्थापना का आदेश जारी; देखें किसे कहां भेजा

Thursday, Nov 26, 2026-03:20 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। जहां पीडब्ल्यूडी विभाग के 45 इंजीनियरों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं, भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में कार्यपालन यंत्री बदले गए है। लोक निर्माण विभाग ने 45 सहायक यंत्रियों को कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ किया। 25 नवंबर को विभाग ने नई पदस्थापना का आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई संभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जारी सूची के मुताबिक, नयना दुबे को सीहोर संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। जबकि पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 भोपाल भेजा गया है। एकता सांगुले और अमृत सिंह को भी भोपाल में कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा हिमांशु जैन को झाबुआ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रोहित साहू को जबलपुर सेतु संभाग की कमान सौंपी गई है। सीमा रजक को सागर में भेजा गया है। जबकि मानसी सिंह की सिंगरौली में नई पदस्थापना की गई है। इन सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News