Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Saturday, Jun 13, 2026-02:13 PM (IST)

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव की सूचना मिली है। जोन कमिश्नरों समेत कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आदेश जारी किया हैं। यह बदलाव विकास कार्यों की बेहतर निगरानी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कई जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं के प्रभार बदले गए हैं। दरअसल, यहां कई अधिकारी लंबे समय से एक जगह पर जमें हुए थे। ऐसे में उन्हें इधर-उधर किया गया है। जोन क्रमांक-1 से रंजना अग्रवाल को हटाया गया है। उन्हें अब जोन क्रमांक-8 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जोन क्रमांक-6 की कमिश्नर मधुलिका सिंह को हटाकर जोन-1 की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम प्रशासन ने यह बदलाव कामकाज में सुधार और बेहतर व्यवस्था के लिए किया है।

वहीं, प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-5 से हटाकर वीआईपी जोन-3 का कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी क्रम में प्रवीण शुक्ला को जोन कमिश्नर पद से कार्यमुक्त कर मूल पद कार्यपालन अभियंतापर वापस भेजते हुए जोन 3 और 7 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News