Punjab Kesari MP ads

भाजपा को बड़ा झटका! BJP युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का अचानक निधन, बिजली के पोल से लगा करंट, पार्टी में शोक

Monday, Sep 28, 2026-10:22 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी का अचानक निधन हुआ है। दरअसल, सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से करंट लगने से उनकी सांसे थमी है। रविवार को डीबी मॉल में परिवार के साथ शॉपिंग करने आए थे। इसी बीच गाड़ी से उतरकर सड़क पार करने के वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उनके निधन की खबर से पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी   परिवार समेत डीबी मॉल में शॉपिंग के लिए आए थे। गाड़ी पार्क करने के बाद पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लगे एक पोल से करंट की चपेट में आ गए। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा। जिस वजह से तड़प कर जमीन पर गिर गए। बताया गया कि उनकी पत्नी को भी हल्का झटका महसूस हुआ।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि तिवारी को बचाने के लिए CPR देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, सुविधाएं कम होने की वजह से एम्स रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे परिवार समेत भाजपा पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल उठे है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News