Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! महापौर की कार में लगी भीषण आग, तेजी से उठी लपटें; मची अफरा-तफरी

Thursday, Aug 27, 2026-04:56 PM (IST)

दुर्गः मध्यप्रदेश के दुर्ग जिले में गुरूवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां महापौर अलका बाघमार की कार में भीषण आग लगी है। घटना के वक्त कार नगर निगम कार्यालय के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि महापौर के कार से उतरते ही आग की लपटें उठी है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग नगर निगम कार्यालय के बाहर इनोवा कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर अलका बाघमार के गाड़ी से उतरते ही वाहन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में लिया। मौके पर निगम कर्मचारियों और कार्यालय परिसर में पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जबकि महापौर अपनी गाड़ी को जलता देख दंग रह गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में महापौर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जला है। वाहन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बता दें कि जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम द्वारा किराए पर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla