MP में बड़ा कांड! गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा; Video वायरल
Tuesday, Jun 23, 2026-05:10 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गैर मर्द के साथ घूमते देख लिया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर बीच सड़क जमकर हंगामा किया। घटना का वीडिया भी सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलहरी स्थित डी-मार्ट के सामने हुई है। यहां एक पति, पत्नी और कथित तौर पर महिला के दोस्त के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द संग घूमते देख लिया था। मौके पर पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर थप्पड़ झड़ने शुरू कर दिए।
वहीं, तीसरे व्यक्ति जो कथित तौर पर महिला का दोस्त बताया जा रहा उसने बीच बचाव करने की कोशिश भी की। लेकिन, महिला के पति ने उसे भी गाली गलौज करके किनारे कर दिया। राहगीर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

