Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में राॅबिनहुड आर्मी की बड़ी पहल, शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों से बचे खाने को पहुंचाती है गरीबों तक

Monday, Dec 23, 2019-02:20 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में युवाओं ने भूखे पेट सोने वालों को खाना पहुंचाने के लिए एक बड़ी शुरूआत की है। युवाओं ने मिलकर एक ऐसी आर्मी तैयार की है जो रोजाना भूखे पेट सोने वालों के लिए भगवान बन कर सामने आई है। उज्जैन की राॅबिनहुड आर्मी शहर के किसी भी सामाजिक मांगलिक कार्यक्रम में बचे हुए भोजन को कार्यक्रम स्थल से ले जाकर गरीबों में बांट देती है। यह काम सिर्फ एक फोन कॉल पर होता है और रॉबिनहुड आर्मी के कार्यकर्ता युवक और युवतियां निकल पड़ते हैं भोजन कलेक्ट करने के लिए।

PunjabKesari

उज्जैन शादियों के सीजन में रोजाना कितने ही शादी पांडाल सामाजिक कार्यक्रम और छोटे मांगलिक कार्यों में खाना भोजन वेस्ट जाता है। वहीं जिसे अमूमन अगले दिन फेंक दिया जाता हैं, लेकिन उज्जैन के युवाओं ने एक ऐसी आर्मी तैयार की है। इसमें करीब 50 से अधिक युवक और युवतियां हैं और जो पिछले एक साल से उन भूखे पेट सोने वाले गरीब लोगों के लिए भगवान बन कर आई हैं।

रोजाना मांगलिक कार्यों में बचा हुआ भोजन आमतौर पर फेंक दिया जाता था। वहीं शहर में सैकड़ों लोग ऐसे हैं जो शाम को खाना खाए बगैर ही सो जाते थे। वहीं इसको लेकर उज्जैन के युवक-युवतियों ने रॉबिनहुड नामक एक आर्मी बनाई और एक फोन नंबर पूरे शहर में बांट दिया गया। अब जहां पर भी मांगलिक कार्यों में खाना बच जाता है।

PunjabKesari

वहां पर एक फोन कॉल पर राॅबिनहुड आर्मी के युवक युवतियां तुरंत पहुंचते हैं खाना कलेक्ट कर के  गरीब बस्तियों तक पहुंचा देते हैं रॉबिनहुड आर्मी के सदस्य बताते हैं कि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है यह पूरा कार्य सिर्फ उन गरीब लोगों के लिए है जो भूखे पेट सोते हैं एक साल पहले जब इस आर्मी को तैयार करने का मन बनाया था उस दौरान सिर्फ 5 लोग साथ में थे आज करीब 50 से अधिक कार्यकर्ता हैं उनके साथ हैं और शहर भर से बच्चा हुआ खाना भोजन कलेक्ट कर के गरीबों तक पहुंचाने का काम करते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News