MP Election: जिले में सामने आई चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, मचा हड़कंप..

11/27/2018 12:10:17 PM

भिंड: चुनाव से पहले जिले में निर्वाचन आयोग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रत्याशियों के नाम दर्शाने के लिए प्रिंट किए गए पारूप 7-क्रमांक में 'भारतीय जनता पार्टी' की जगह, 'भारतीय जनता कांग्रेस' लिखा हुआ है।

दरअसल इस प्रारूप में भिंड के वार्ड नं. 19, मीरा नगर से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद सिंह भिदौरिया के नाम के आगे भारतीय जनता कांग्रेस लिखा हुआ है। यह गड़बड़ी सामने आने के बाद दोनों राजनातिक दलों में हड़कंप मच गया है। वहीं अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से इसके बारे में शिकायत कर दी है। 

 


 

suman

This news is suman