Punjab Kesari MP ads

प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जानें कौन लेगा नितिन नबीन की जगह, दिल्ली में अहम बैठक से बढ़ी हलचल तेज

Saturday, Aug 29, 2026-03:15 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में बेहद जल्द बड़ा ऐलान होने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नबीन की जगह जल्द ही नई नियुक्ति हो सकती है। दिल्ली में भाजपा की बैठक के बाद हलचल तेज हो गई है। वहीं दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय ने इस संबंध में बड़ा संकेत दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए प्रभारी के नाम का ऐलान एक-दो दिन के भीतर हो सकता है। इस रेस में कई बड़े चेहरे हैं।

सीएम साय बोले दिल्ली हाईकमान करेगा फैसला

प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर CM साय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है और जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस विषय पर विचार कर रहा है। सीएम ने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हुई और संगठन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

रेस में ये बड़े चेहरे

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में इस वक्त कई नाम रेस में है। सबसे ज्यादा चर्चा महिला चेहरे की है। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और हरीश द्विवेदी जैसे नाम नाम शामिल हैं। स्मृति ईरानी के आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में शामिल होने की वजह से उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गई है।

शनिवार को BJP की अहम बैठक

भाजपा संगठन की शनिवार को दिल्ली में नितिन नबीन के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी समेत युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।

निकाय चुनाव पर भी मंथन

बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में चार नगर निगमों के प्रस्तावित चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों को तेज कर रही है। संगठन स्तर पर चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की खबरें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena