Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 345 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Tuesday, Jul 14, 2026-02:35 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार लगातार अलग-अलग विभागों में पदोन्नति आदेश जारी कर रही है। इसी क्रम में अब गृह विभाग ने पुलिस विभाग के सैकड़ों निरीक्षकों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने 345 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 345 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें 261 फील्ड इंस्पेक्टर, 54 एसएएफ के निरीक्षक और 30 रक्षित निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा रेडियो, विशेष शाखा, फिंगर प्रिंट ब्यूरो तथा पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में पदस्थ निरीक्षकों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।

PunjabKesari
PunjabKesari

आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को छठवें वेतनमान 15,600–39,100 रुपये + 5,400 रुपये ग्रेड पे तथा सातवें वेतनमान के लेवल-12 (56,100–1,77,500 रुपये) में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari
हालांकि गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 तथा भविष्य में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले आदेशों के अधीन रहेगी।

PunjabKesari


PunjabKesari
PunjabKesari
साथ ही पदोन्नत डीएसपी अधिकारियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के नियम-13 के तहत आदेश मिलने की तारीख से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
PunjabKesariPunjabKesari

सरकार के इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिस निरीक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अब जल्द ही पदस्थापना और नई जिम्मेदारियों से जुड़े आदेश भी जारी होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena