Punjab Kesari MP ads

राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव, कलेक्टर ने बदले 19 पटवारियों के प्रभार, नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश

Thursday, Jul 23, 2026-08:14 PM (IST)

(भोपाल):मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अहम बदलाव हुआ है। दरअसल यहां भोपाल कलेक्टर ने 19 पटवारियों के प्रभार बदल दिए हैं। राजधानी में राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 19 पटवारियों के प्रभार में बदलाव आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर के जारी इस आदेश में भू-संसाधन प्रबंधन सहित अन्य जिलों से आए पटवारियों को विभिन्न तहसीलों और पटवार वृत्तों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के साथ ही पटवारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

भू-संसाधन प्रबंधन से उज्ज्वल उपाध्याय को टीटी नगर, मंगलेश खंडेलवाल को बैरागढ़, मनीष लोधी को बैरसिया व शुभम व्यास को बैरागढ़ में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही  एमपी नगर से दीपाली अग्रवाल, गोविंदपुरा से नीरज विश्वकर्मा और लेखराज लोधी को टीटी नगर तहसील में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैरागढ़ से सुरेंद्र राजपूत, ताजउद्दीन और राजेंद्र मीणा का तबादला शहर तहसील में किया गया है। वहीं भोपाल आए पटवारियों में सीहोर से विवेक सक्सेना, रायसेन से ज्योति साहू, दमोह से ज्योति जैन, नर्मदापुरम से अदिति चौहान, शिवपुरी से वर्षा चंदेल, राजगढ़ से भूपेंद्र अहिरवार एवं श्रेया शारड़ी, रायसेन से घनेन्द्र सूत्रकार और उषा बर्थी को बैरसिया और कोलार तहसीलों में पदस्थ किया गया है।

फिलहाल सभी संबंधित पटवारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj