पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: TI, ASI समेत कई अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां भेजा
Tuesday, Sep 08, 2026-09:31 AM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां टीआई, एएसआई समेत कई अफसरों को तबादला किया गया है। कुल 8 पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से थाना प्रभारी प्रेमनगर में भेजा गया है। निरीक्षक दिनेश पुरेना को थाना प्रभारी ओड़गी से थाना प्रभारी प्रतापपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक विकास देशमुख को थाना प्रभारी प्रेमनगर से थाना प्रभारी विश्रामपुर में भेजा गया है। अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर से थाना प्रभारी ओड़गी में, निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर से रक्षित केंद्र सूरजपुर में और निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दो सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का भी तबादला
सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र जायसवाल — चौकी प्रभारी बसदेई से थाना प्रतापपुर
सहायक उप निरीक्षक रघुवंश सिंह — प्रभारी जिविशा से चौकी प्रभारी बसदेई
इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


