पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का अचानक तबादला, यहां देखें नाम
Friday, Oct 09, 2026-11:44 AM (IST)
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां प्रधान आरक्षक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, आरक्षक और एक उप निरीक्षक का तबादला किया गया हैं। करीब 30 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए है। एसपी विनोद कुमार मीणा ने गुरुवार को इसके लिए आदेश जारी किया है। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
इन 13 आरक्षकों को अलग-अलग थानों में साइबर हेल्प डेस्क की मिली जिम्मेदारी
गिरधारी नागडिया
तुषार चौधरी
अंशुल
भोपाल सिंह
मंगल कुमार
संजना शर्मा
यश सैनी, कविता
पुष्पेंद्र राठौर
शिवानी लोहार
जितेंद्र पंवार
नेहा कुंवर
दीपिका पाटीदार
इन सभी पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग भानपुरा, भावगढ़, दलौदा, गरोठ, कोतवाली, शामगढ़, नाहरगढ़, नारायणगढ़, नई आबादी, पिपलियामंडी, सीतामऊ, सुवासरा और वायडीनगर थानों में की गई है। इसके अलावा महिला आरक्षक कविता राठौर को सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा को सीतामऊ से महिला थाना में भेजा गया है।

