Punjab Kesari MP ads

दामोदर यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! पुतला दहन से भड़का तनाव, मूकदर्शक बनीं पुलिस

Monday, May 25, 2026-09:20 PM (IST)

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में नागपुर दीक्षाभूमि से भोपाल लौट रहे आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। यहां सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता का कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ तथाकथित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पुतला दहन किया गया। आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। खास बात यह दामोदर यादव की गाड़ी के बाहर यह पुतलादहन किया गया और वे गाड़ी में मौजूद थे, कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पुतलादहन के वक्त प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग दामोदर यादव मंडल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से लगभग दो घंटे पहले से मौजूद थे। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने या संभावित विवाद को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

दामोदर यादव मंडल ने आरोप लगाया कि यदि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने के लिए नहीं रोका होता, तो मौके पर कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी। उन्होंने इसे उनकी सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से तनाव पैदा करने की कोशिश प्रतीत होती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब प्रशासन को पहले से विरोध की जानकारी थी, तो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News