कांग्रेस में बड़ी टूट! दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी जॉइन की चर्चा तेज
Saturday, May 23, 2026-04:30 PM (IST)
MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रहे राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल मालवीय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके पार्टी छोड़ने के बाद इंदौर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता ने जीतू पटवारी की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दिया है। चर्चा है कि विशाल मालवीय भाजपा जॉइन कर सकते है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल मालवीय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जो कि अभी इंदौर जनपद पंचायत में सदस्य हैं। जबकि देवास-शाजापुर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र मालवीय के बेटे हैं। विशाल मालवीय ने कांग्रेस को दिए अपने इस्तीफे में नाराजगी जताई है। जिसमें लिखा कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार उपेक्षित कर रही है। केवल उन्हें संगठन में पद व प्रतिष्ठा मिल रही है जो नेताओं के आगे पीछे घूमते है और व्यक्तिगत लाभ साधने में जुटे है। ऐसे में वह खुद पार्टी में असहज महसूस कर रहे है।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली पर भी विशाल मालवीय ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकर्ता को नदरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में उनका आत्मसम्मान आहत हो रहा है। इसलिए "मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।" उन्होंने भेदभाव के भी आरोप लगाए। चर्चा है कि विशाल मालवीय ने भाजपा में जॉइन कर सकते है। क्योंकि वे कर्नाटक राज्य के राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता थावरचंद गेहलोत के दामाद भी हैं।

