Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा, भरभराकर टूटी घर की छत, मां-बेटे की मलबे में दबने से मौत, PM आवास योजना पर उठे सवाल

Tuesday, Jun 02, 2026-12:58 PM (IST)

जावद (सिराज ख़ान) : सिंगोली नगर में देर रात्रि एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मकान की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर गिरने से युवा निलेश धनोतिया एवं उनकी मां सोसरबाई धनोतिया मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां-बेटे की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हादसा मकान की छत की पट्टियां टूटने से हुआ। सूचना पर प्रशासन एवं पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को 9 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है, बताया जा रहा है कि मृतक का मकान जर्जर अवस्था में था और इसको लेकर मृतक ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए काफ़ी समय से आवेदन दिया था। मगर उनको इसका लाभ नहीं मिला और ये हादसा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena