MP में 28, 29, 30 और 31 अगस्त तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! इन जिलों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, अलर्ट जारी
Friday, Aug 28, 2026-10:52 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मौसम की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में करीब 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें सीधी, कटनी, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल है। कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
इन जिलों में भी बारिश की आशंका
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में कहीं-कहीं तेज से हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक 28, 29 और 30 अगस्त तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना कम है। वहीं, 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें
2. खराब मौसम में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. भारी बारिश के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें
5. विशेष तौर पर बच्चों व बजुर्गों का ध्यान रखें

