महिलाओं को बेहोश कर संबंध बनाता था ये तांत्रिक

6/26/2018 2:10:28 PM

इंदौर : सभ्रांत परिवार की महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले 65 साल के तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक विद्या की आड़ में महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और फिर उसकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल करता था। आरोपी तांत्रिक के खिलाफ लाखों की लग्जरी कार की हेराफेरी का भी मामला पहले से दर्ज है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी का कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के साथ संपर्क था। लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर निवासी करनेल सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ उर्फ आदेश बाबा को पुलिस दो महीने से तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर तांत्रिक को इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी तांत्रिक के हौसले इतने बुलंद हैं कि गिरफ्तारी होने के बाद भी वह पुलिसकर्मियों को आला अफसरों से फोन पर बात कराने और नौकरी से निकलवाने की धौंस दे रहा था। जिस पर एएसआई ने उसका मोबाइल छीनकर जब्त कर लिया और हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हनुमान कॉलोनी रामवास तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर का रहने वाला है। पिछले कई सालों से उसने महालक्ष्मी नगर स्थित एक आलीशान बंगले में आश्रम बनाया हुआ था।

 

rehan

This news is rehan