कमलनाथ का सवाल नं 26: मामा जी, E - टेंडर घोटाले पर आप एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं ?
11/15/2018 5:01:34 PM
भोपाल: शिवराज सरकार को घेरने के लिए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने अपने 40 दिन 40 सवाल की सीरीज में बुधवार को 26वां सवाल पूछा है। कमलनाथ ने शिवराज से ट्वीट करते हुए प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि, 'मामा जी, E - टेंडर घोटाले पर आप एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं ? क्या E - टेंडर अपने चहेतों के लिए खोलते थे ? हज़ारों करोड़ की लूट का जवाब दो, जनता के पैसों पर डाके का जवाब दो'?
- सवाल नंबर 26 -
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 14, 2018
मामा जी ,
E - टेंडर घोटाले पर आप एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं ?
क्या E - टेंडर अपने चहेतों के लिए खोलते थे ? हज़ारों करोड़ की लूट का जवाब दो ,
जनता के पैसों पर डाके का जवाब दो ?
1/2 pic.twitter.com/svuB48n3bJ
बता दें कि, कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरने के लिए के लिए 19 अक्टूबर से 40 दिन 40 सवाल का सिलसिला शुरू किया है। जिसको लेकर वे लगातार शिवराज सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बार उन्होंने ई-टेंडरिंग सहित अन्य घोटालों को लेकर शिवराज सिंह पर हमला बोला है।