लॉकडाउन में चली गई नौकरी, कर्ज से परेशान दो बच्चों के पिता ने खत्म कर ली जिंदगी

7/20/2021 6:58:11 PM

उज्जैन: शहर के चिंतामण थाना क्षेत्र में चिंतामण ब्रीज़ से सुबह 8:45 बजे करीब लटकी एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पास में काम कर रहे रेल्वे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल अधिकारियों ने बॉडी को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मौके पर पहुंची सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि युवक का नाम आकाश पराशर है, जो पूर्व में महाराष्ट मुम्बई में रहते थे और अडानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के साथ काम करते थे। लॉक डाउन में नौकरी चले जाने व फाइनेंसियल प्रॉब्लम कर्ज से परेशान होलकर उन्होंने फांसी लगाई है, उज्जैन ही कुछ दिनों से रह रहे थे, मामले में जांच जारी है।

जांच अधिकारी ASI ने अधिक जानकरी देते हुए बताया कि सुबह 8:45 बजे करीब सूचना मिली थी कि ब्रिज में अज्ञात शख्स की लाश लटकी है। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को उतारा गया। अज्ञात शख्स की जेब से एक पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड मिला है। पास में बाइक खड़ी थी जो शहर के ही महानंद नगर की है। एक टिकट मिला है जो भोपाल से उज्जैन आने का था। जांच में सामने आया कि शख्स का नाम आकाश पराशर है जो उज्जैन की पॉश कॉलोनी विवेकानंद नगर का नीवासी है, जिसकी उम्र 51 साल है। मृतक के पास से आधार कार्ड भी मिला। जिसमे मुम्बई का पता लिखा हुआ है। इस कारण असमंजस की स्थिति है, क्योकि जो गाडी संजय की लाश पास मिली है उसका नंबर उज्जैन का मिल रहा था, मृतक के पड़ोस में रहने वाले ने बताया की संजय मुंबई स्थित अडानी ग्रुप में काम करता था और नौकरी जाने के बाद से उज्जैन में ही थे। मृतक संजय के दो बेटे है और दोनों ही फ़िलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है ये हत्या है या आत्महत्या ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari